प्रारम्भ – स्टार्टअप इंडिया इंटरनेशनल समिट
गोवा में शुरू हुआ 51वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI)
51वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 16 जनवरी, 2021 को गोवा में शुरू हुआ। इस फिल्म महोत्सव के उद्घाटन में सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद रहे। इस फिल्म महोत्सव में बांग्लादेश ‘फोकस कंट्री’ होगा। ‘कंट्री इन फोकस’ एक विशेष खंड होता है जिसके द्वारा देश की सिनेमाई उत्कृष्टता और योगदान को सम्मानित किया जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लांच किया विश्व का सबसे बड़ा COVID-19 टीकाकरण अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी, 2021 को दुनिया का सबसे बड़ा COVID-19 टीकाकरण अभियान लांच किया। इस अभियान के पहले चरण में 3 करोड़ लोगों को टीका लगाया जायेगा। जबकि दूसरे चरण में 30 करोड़ लोगों को टीका लगाया जायेगा। इस अभियान के लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।
जेम्स नाइस्मिथ कौन थे?
गूगल ने 16 जनवरी को जेम्स नाइस्मिथ को सम्मानित करने और उनकी विरासत का सम्मान करने के लिए एक डूडल बनाकर प्रदर्शित किया था। जेम्स नाइस्मिथ एक कनाडाई-अमेरिकी डॉक्टर, प्रोफेसर, कोच और शारीरिक शिक्षक थे, उन्होंने बास्केटबॉल के खेल का आविष्कार किया था।
गूगल इंडिया ने असुरक्षित ऋण एप्स को हटाया
हाल ही में गूगल इंडिया ने व्यक्तिगत ऋण एप्स की समीक्षा शुरू की है। इसी कड़ी में गूगल ने प्ले स्टोर से कुछ व्यक्तिगत ऋण एप्लीकेशन को भी हटा दिया है। गूगल के मुताबिक इन एप्स ने गूगल की नीतियों का उल्लंघन किया है। जिन एप्स ने गूगल की उपयोगकर्ता सुरक्षा नीति का उल्लंघन किया था, उन्हें तुरंत हटा दिया गया है। और अन्य एप्स के डेवलपर्स को यह प्रदर्शित करने के लिए कहा गया था कि वे नीतियों, कानूनों और नियमों का पालन करते हैं। ऐसे एप्स जो नीतियों का पालन नहीं करेंगे, उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के हटा दिया जाएगा। गौरतलब है कि जनवरी और जून 2020 के बीच कानूनों के उल्लंघन के लिए सामग्री या एप्प को हटाने के लिए गूगल को भारत सरकार 890 अनुरोध मिले थे।
0 Comments:
Post a Comment